Breaking News: सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बातचीत

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची में चल रहे आंदोलन के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। करीब आधे घंटे चली चर्चा में सोनम वांगचुक ने आंदोलन और स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने की सलाह दी। उनके आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया।

रांची: JPSC JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहे ‘जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाभियान’ के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का आंदोलन लगातार जारी है। बुधवार को सत्याग्रह धरना का 12वां दिन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का चौथा दिन रहा।

https://www.instagram.com/reels/Dbpi6pRNaoH/

आंदोलन के दौरान देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक से देवेंद्र नाथ महतो की लगभग आधे घंटे तक वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। इस दौरान सोनम वांगचुक ने आंदोलन और देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने की सलाह देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक के आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया। वहीं, देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक से रांची आकर आंदोलनरत छात्रों का मनोबल बढ़ाने का भी आग्रह किया।

मीडिया से बातचीत में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जब तक जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में हुई कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच नहीं होती तथा अभ्यर्थियों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन छात्रों के भविष्य, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और न्यायपूर्ण व्यवस्था की मांग को लेकर चलाया जा रहा है तथा उनकी मांगों के समाधान तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

 
 
 
लेखक के बारे में

By Suman Kumari

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More