Bokaro News: कोऑपरेटिव कॉलोनी के घर से माँ-बेटे का संदिग्ध शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

बोकारो: जिला के सिटी थाना क्षेत स्थित सबसे पोश इलाका माने जाने वाले कॉपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट संख्या 67 के मकान से मां बेटे का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मकान से लगातार दुर्गंध आने के कारण पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना की पुलिस ने ग्राउंड फ्लोर स्थित बाथरूम से 60 वर्षीय अनीता देवी का शव बरामद किया है, जबकि तलाशी के दौरान प्रथम तल पर मृतिका के 30 वर्षीय पुत्र नितेश का शव भी बरामद हुआ है। महिला की शव को देख ऐसा प्रतीत होता है कि इसकी मृत्यु दो तीन दिन पूर्व ही हो चुकी होगी। वहीं बेटे का शव अपेक्षाकृत ठीकठाक ही प्रतीत हो रहा है। हालांकि की दोनों के मौत का वास्तविक कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटे हुए है, वहीं जांच वास्ते रांची से फोरेंसिक की टीम भी बुलाई गई है।फिलहाल पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सभी संभावित पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।फिलहाल पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल बनकर खड़ा है कि दोनों शवों का घर के अलग अलग स्थानों से बरामद होना और मौत के अवधि का अंतर एक बड़ी चुनौती बनकर सामने खड़ी है।


