Bokaro News: उपायुक्त ने पीएम कुसुम योजना को लेकर की जिला स्तरीय बैठक

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में पीएम कुसुम योजना 2025-26 की जिला स्तरीय कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिले से प्राप्त कुल 1850 आवेदनों में से भौतिक सत्यापन के बाद 1828 आवेदनों को स्वीकृति योग्य पाया गया है, जबकि 22 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए। उपायुक्त ने स्वीकृत आवेदनों पर तुरंत अग्रेतर कार्रवाई करने और कम आवेदन वाले प्रखंडों में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार और जिला कृषि पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बोकारो: शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा ने पीएम कुसुम योजना 2025-26 के अंतर्गत जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की प्रगति, भौतिक सत्यापन एवं स्वीकृति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।योजना के अंतर्गत कुल 1850 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा किया गया, जिसमें 22 आवेदन अस्वीकृत किए गए, जबकि 1828 आवेदन स्वीकृति योग्य पाए गए।प्रखंडवार समीक्षा के दौरान बेरमो, चंदनकियारी, चंद्रपुरा, गोमिया एवं कसमार के सभी आवेदन स्वीकृति योग्य पाए गए। वहीं, चास में 15, जरीडीह में 3, नावाडीह में 3 तथा पेटरवार में 1 आवेदन अस्वीकृत किए गए।

बैठक के क्रम में उपायुक्त ने कम आवेदन प्राप्त होने वाले प्रखंडों में सुधार को लेकर रणनीति बनाकर कार्य करने। जिला कृषि पदाधिकारी को किसानों के बीच योजना को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार का निर्देश दिया।उपायुक्त ने योजना के नोडल पदाधिकारी  शक्ति कुमार को निर्देश दिया कि स्वीकृत आवेदनों को शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेजा जाए, ताकि लाभुकों को योजना का लाभ समय पर मिल सके। बैठक में उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार, जिला कृषि पदाधिकारी मो. शाहिद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  रवि कुमार, संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More