Bokaro News: शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मिलाद उल नबी को लेकर पुलिस प्रशासन की बैठक

बोकारो: पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देशानुसार मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने मिलाद उल नबी शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुरूप मनाने को लेकर माराफारी थाना परिसर में बालीडीह और माराफारी थाना प्रभारी के साथ दोनो थाना के शांति समिति सदस्य व समाज के अन्य गणमान्य लोगों के साथ एक संयुक्त बैठक किया।
बैठक के दौरान आगामी मिलाद उल नबी पर्व के आयोजन को लेकर सभी सदस्यों से सुझाव प्राप्त किया गया व प्रशासनिक तैयारियों निर्धारित रूटलाइन, ट्रैफिक, पार्किंग इत्यादि को साझा किया गया। मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने संवेदनशील जगहों व सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने, बच्चों व महिलाओं पर विशेष ध्यान रखने, प्रत्येक जुलुस में वॉलंटियर की नियुक्ति व किसी तरह के अफवाहों से बचने का निर्देश दिया। डीजे बजाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन का पालन करने एवं नशामुक्त जुलुस निकालने का शपथ दिलाया गया। शांति समिति की बैठक में शामिल सभी ने प्रशासन से सहयोग से शांति व सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने पर सहमति जताई।


