Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट

बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र से लापता महिला और दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण महिला बिना बताए बच्चियों के साथ रांची चली गई थी।

बोकारो: बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  वशिष्ठ नारायण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बोकारो जिला अंतर्गत नावाडीह थाना की पुलिस ने 48 घंटे में लापता एक महिला व दो नाबालिग बच्चियों को बरामद करने में सफलता पायी है।महिला के कथित बयान के आधार पर एसडीपीओ ने बताया कि घरेलू आर्थिक तंगी के कारण बिना बताए घर छोड़कर रांची काम के तलाश में गई।

तीनों को व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में उपस्थित कर परिजनों को सौंप दिया गया है।एसडीपीओ ने बताया कि बीते 12 अप्रैल को नावाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम खरपिटो निवासी हुल्लास प्रजापति ने थाना में लिखित आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया कि उनके घर की एक महिला और दो नाबालिग बच्ची  बीते 11 अप्रैल से लापता है।

काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल पाया और तीनों का मोबाइल भी बंद आ रहा था।इस संबंध में नावाडीह थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर सूचना संकलन, टेक्निकल इनपुट और बैंक निकासी के आधार पर जांच की गई। पता चला कि घरेलू आर्थिक तंगी और पैसे की जरूरत के कारण तीनों बिना बताए रांची चले गए थे। वहां वे किराये के मकान में रहकर काम की तलाश कर रहे थे।

इसी दौरान उन्होंने एक अकाउंट से 1600 रुपए की निकासी भी की थी। इसके बाद नावाडीह पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला एवं दोनों नाबालिग बच्चियों को रांची से सकुशल बरामद कर लिया। छापामारी दल में थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी सहित अनुसंधानकर्ता नावाडीह थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन, सहायक अवर निरीक्षक उदय कुमार महतो, महिला आरक्षी नीतू कुमारी व् नावाडीह थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More