Bokaro News: सीसीएल क्वार्टर खाली कराने को लेकर पूर्व मुखिया धनंजय सिंह पर शिकंजा कसा

बोकारो: गोमिया प्रखंड की स्वांग दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया धनंजय सिंह के खिलाफ सीसीएल ने कार्रवाई तेज कर दी है। क्वार्टर खाली करने के नोटिस के बाद सीसीएल की ओर से पहले ही उनका पानी और बिजली कनेक्शन काट दिया गया था और उन्हें क्वार्टर खाली करने का निर्देश भी दिया गया था।अब इस मामले में सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों से पानी और बिजली कनेक्शन की वर्तमान स्थिति की जानकारी दोबारा मांगी है।
सीएल के कार्मिक प्रबंधक शिवराज सिंह ने 14 अगस्त को पत्र जारी कर ईएनएम कन्हैया कुमार और पी. सिविल के अधिकारी मो. फिरदौस से धनंजय सिंह के क्वार्टर में पानी और बिजली आपूर्ति काटे जाने की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। पत्र में संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई की स्थिति से प्रबंधन को अवगत कराने का निर्देश भी दिया गया है।


