Bokaro News: फेसबुक में धमकी  को लेकर बिक्की ने मेयर भोलू पासवान के खिलाफ दिया आवेदन

बोकारो के चास तारानगर निवासी बिक्की राय ने चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान के खिलाफ फेसबुक पर धमकी भरे शब्दों का प्रयोग कर डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए चास थाना में लिखित आवेदन दिया है। पीड़ित का कहना है कि 21 मई को की गई इस टिप्पणी से उनका पूरा परिवार भयभीत है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि मेयर भोलू पासवान का विवादों से पुराना नाता रहा है और इससे पहले भी अजय राय, अमर स्वर्णकार, बिनोद कुमार और अमर चौरसिया जैसे स्थानीय लोगों के साथ उनके गंभीर विवाद और मारपीट के मामले चास थाना में दर्ज हो चुके हैं।

निर्मल महाराज                              

बोकारो: चास तारानगर निवासी बिक्की राय पिता बिपिन कुमार राय ने चास थाना में चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान के खिलाफ फेसबुक में धमकी भरे शब्दों का प्रयोग कर धमकाने को लेकर लिखित आवेदन मेयर के खिलाफ दिया है। आवेदन के अनुसार दिनांक  21 मई को मेयर भोलू पासवान ने बिक्की राय को फेसबुक में धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया है। 

Bokaro News: फेसबुक में धमकी को लेकर बिक्की ने मेयर भोलू पासवान के खिलाफ दिया आवेदन
बिक्की द्वारा दिया गया आवेदन

जिससे बिक्की राय समेत पूरा परिवार भयभीत है और जांचोपरांत  दोषी भोलू पासवान के खिलाफ करवाई करने की मांग की है साथ ही बिक्की राय ने कहा कि इससे पूर्व भी फेसबुक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर अजय राय के साथ  मार पीट भी हो चुका है जिसका मामला चास थाना में दर्ज है। विदित हो कि मेयर भोलू पासवान हमेशा विवादों से घिरे रहते है इससे पूर्व  मेयर भोलू पासवान का विवाद अमर स्वर्णकार, बिनोद कुमार, अजय राय, अमर चौरसिया के साथ हो चुका है। अब बिक्की राय के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More