Bokaro News: 24 घंटे में न्याय: पुलिस की बड़ी सफलता, महिला की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी दबोचा गया

बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने नावाडीह थाना क्षेत्र के चपरी में हुई महिला की हत्या का उद्भेदन करते हुए आरोपी पिंटू महतो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया है।

तेनुघाट: बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने 14 मई को प्रेस वार्ता कर नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चपरी में महिला की हुई हत्या का उद्भेदन किया। एसडीपीओ सिंह ने पत्रकारों को बताया कि विगत 12 मई को नावाडीह थाना अंतर्गत चपरी में एक महिला को कुएं के पास नहाने के दौरान छेड़खानी करने एवं गला काट कर हत्या कर देने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी पर नावाडीह थाना कांड संख्या 36/2026, अपराध की धारा 103(1) बी एन एस के तहत  नावाडीह थाना कांड में प्राथमिकी अभियुक्त चपरी निवासी पिंटू महतो के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया। 

बोकारो  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में एक एस आई टी टीम का गठन कर  कांड में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। जिसके आलोक में तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त अभियुक्त पिंटू कुमार महतो को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त धारदार ख़ून लगे चाकू को  जप्त किया गया। 

छापामारी दल में  पुलिस उपाधीक्षक नवल किशोर सिंह पुलिस निरीक्षक सह पुलिस  उपाधीक्षक बेरमो अंचल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन (अनुसंधानकर्ता) थाना नावाडीह, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार सोनी थाना प्रभारी नावाडीह, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार,थाना प्रभारी दुग्धा, पुलिस अवर निरीक्षक निवास कुमार सिंह ओपी प्रभारी बोकारो झरिया, पुलिस अवर निरीक्षक नितीश कुमार थाना प्रभारी पेक नारायणपुर, सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More