बिहार : मरकज में शामिल होकर लौटे लोगों की तलाश में गयी पुलिस पर हमला करने वाले तीन गिरफ्तार

 

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिले अंधरठाढी इलाके में पुलिस पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की टीम जिले के झंझारपुर अनुमंडल के अंधारठाढ़ी प्रखंड के गीदड़गंज गांव कल दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर लौटे लोगों की तलाश में पहुंची थी. मरकज में बड़ी संख्या में शामिल विदेशियों के कारण कई कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं. ऐसे में प्रशासन व मेडिकल टीम वहां से लौटे की स्वास्थ्य जांच करा कर यह आश्वस्त होना चाहती है कि उनमें कोरोना संक्रमण है या नहीं.


पर, कल जब पुलिस गीदड़गंज गांव मरकज में शामिल लोगों की तलाश में पहुंची तो उसकी टीम पर पत्थर व अन्य चीजों से हमले किए गए. इसके आरोपियों की इसके बाद पुलिस तलाश कर रही थी और आज गिरफ्तारी हो गयी.

झंझारपुर के डीएसपी अमित शरण ने आज बताया कि निजमुद्दीन मरकज में शामिल कोई व्यक्ति गीदड़गंज गांव की मसजिद में ठहरा है, यह पता करने पुलिस गयी थी, तभी पत्थर व अन्य चीजों से हमले किए गए. उन्होंने कहा कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More