मिलावटखोरों से रहें सावधान

रामगढ़: दीपावली व छठ पर्व को लेकर शहर के कई होटलों में गुरुवार को फूड कलेक्शन किया गया। इसमें खासकर लड्डओं की जांच हेतु उसके सैंपल लिये गए हैं। जांच के दौरान फूड सेफ्टी ऑफिसर श्वेता अमृता लकड़ा व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संजय कुमार व फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के निशांत निखिल, धीरेंद्र कुमार ने बारीकियों से विभिन्न होटलों में जाकर इसका जायजा लिया।

जांच सैंपल को खाद्य प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में मिलावट पाए जाने पर संबंधित लोगों और प्रतिष्ठान पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने जनता से आग्रह किया कि खाने के लिए सिर्फ उन्हीं रंगों का इस्तेमाल करें, जिस पर एफएसएसएआइ का लाइसेंस नंबर अंकित हो।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More