रामनवमी, रमजान और सरहुल को लेकर प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक

गिरिडीह : हीरोडीह थाना सभागार में रामनवमी रमजान एवं सरहुल त्यौहार को सौहार्द पूर्ण मनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एस आई जीत मोहन संवासी ने किया बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी समाजसेवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए इस दौरान उपस्थित लोगो ने बारी बारी से अपने अपने विचार दिए तथा दोनों त्यौहार को भाईचारे के साथ मनाने के लिए बात रखी गई।
दोनों समुदाय के व्यक्तियों ने बात रखते हुए कहा इस क्षेत्र में परंपरा से एक दूसरे का त्यौहार सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाते आ रहे है। इस तरह अधिकारियों ने कहा कि त्यौहार में डीजे नहीं बजनी चाहिए। कहा निर्धारित रूट से जुलूस एवं अखाड़ा ले जाया जाय ताकि किसी तरह आपत्ति नहीं लगे कहा सोशल मीडिया के द्वारा गलत मैसेज फैलाने वाले को चिन्हित कर दंडित किया जाएगा। इस तरह शांति बनाए रखने के कार्यक्रम में मौजूद जिला परिषद विजय पांडे, जिला परिषद प्रभा वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि अजीत वर्मा, मुखिया धीरेन्द्र मंडल, मुखिया प्रतिनिधि मुस्तकीम अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि भानु शर्मा मुस्लिम अंसारी, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, उप प्रमुख रब्बुल हसन अंसारी, मनोज पंडा, आशुतोष कुशवाहा, मुखिया संपूर्ण सिंह, कैलाश साव, विकास कुमार, धनंजय सिंह, सहित कई लोग मौजूद रहे।


