एसीबी के जाल में फंसा पीएचईडी कर्मी, 75 हजार घूस लेते गिरफ्तार

रामगढ़: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने सोमवार सुबह पीएचईडी कार्यालय में कार्यरत जिला समन्वयक को अपने बिछाए जाल में फांस लिया। टीम ने उसे रंगेहाथो 75 हजार घूस लेते धर दबोचने के बाद हजारीबाग ले गई। आरोपी जिला समन्वयक ने गोला प्रखंड के एक गांव के मुखिया से उक्त घूस की डिमांड की थी।

[URIS id=9499]

 

एसीबी टीम के अनुसार आरोपी का नाम जीतेंद्र कुमार झा है, जो पेयजल स्वच्छता विभाग में जिला समन्वयक के पद पर कार्यरत है। कहा कि गोला के बरियातू पंचायत की मुखिया शोभाला देवी ने इस बाबत एसीबी मुख्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी बाबत सोमवार को एसीबी ने अपनी योजना के अनुसार 75 हजार रुपये घूस लेते जिला समन्वय को पकड़ लिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More