स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का अनावरण 12 को 12 बजे, आएं जरूर: बाउरी

रांची: राजधानी के हर्ट में बसा बड़ा तालाब अब रांचीवासियों और झारखण्डवासियों के लिए खास होने वाला है। खासकर राज्य के युवाओं के लिए यह स्थल प्रेरणादायक साबित होगा।
युवा दिवस यानि 12 जनवरी 2019, स्वामी विवेकानन्द की जयंती के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री बड़ा तालाब के बीचोबीच स्थापित किये गये स्वामी विवेकानन्द की आदमकद प्रतिमा का अनावरण 12.00 बजे करेंगे।
अनावरण कार्यक्रम से पूर्व राज्य के पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने मंगलवार को बड़ा तालाब में लगाये गये आदमकद प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने कार्य की गति को तेज करने और 12 जनवरी 2019 से पहले सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि रांची का यह बड़ा तालाब अब राज्यवासियों के लिए प्रेरणादायक होगा। यहां पर स्थापित किये गये स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा राज्य के युवाओं को प्रेरणा देगी।
उन्होंने कहा कि अनावरण की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। यहां के पानी को स्वच्छ करने की भी प्रक्रिया भी शहरी विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने इस मौके पर राज्यवासियों और रांचीवासियों को 12 जनवरी 2019 को 12.00 बजे स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में आमंत्रित किया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More