भारत में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मिले दो मरीज, देश में बढी चिंता

नयी दिल्ली : भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट के कोरोना वायरस के दो मरीज मिले हैं। इनका पहचान कर्नाटक में की गयी है। बेंगलुरु महानगर पालिका द्वारा साझा किए गए ट्रैवल हिस्ट्री के रिकार्ड के अनुसार, ओमिक्रॉन से संक्रमित दो यात्रियों में से एक ने यूनाइटेड अरब अमीरात की यात्रा की है।

ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए दो में एक मरीज की उम्र 66 साल है, जो 20 नवंबर को भारत आए थे। उस शख्स ने सात नवंबर को दुबई के लिए उड़ान भरी थी। वहीं, ओमिक्रॉन से संक्रमित दूसरे शख्स की उम्र 46 साल है। दोनों मामलों को जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए पता लगाया गया है।


दो ओमिक्रॉन संक्रमितों में एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है। संयुक्त स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि दो संक्रमितों में एक दक्षिणी अफ्रीकी व्यक्ति है जबकि दूसरा बेंगलुरु का एक डॉक्टर हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए हैं और दोनों कर्नाटक के हैं। उन्होंने कहा कि उनके सभी संपर्काें की पहचान कर लीगयी है और निगरानी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि इसमें 45.52 के करीब म्युटेशन नोट की गई हैं, जिसमें से 26.32 म्युटेशन स्पाइक प्रोटीन से संबंधित हैं। अभी तक का डाटा यह बताता है कि इसका ग्रोथ रेट काफी ज्यादा है, लेकिन यह कितना संक्रामक है, यह समझने के लिए और प्रमाणों की आवश्यकता है।


उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन का पहला मामला 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में रिपोर्ट किया गया था और दूसरा मामला बोत्सवाना में सामने आया। अपने विश्लेषण के बाद डब्ल्यूचएचओ ने ओमिक्रॉन को वेरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित किया है। वे देश जहाँ कोविड19 के अधिक मामले आए हैं या फिर जहाँ पर ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है, वहाँ से आए यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य होगा और पॉजिटिव होने पर उनका प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज किया जाएगा और साथ ही सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन से बचने के लिए हमें कोविड उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन करना होगा और इसकी पहचान आरटी-पीसीआर टेस्ट से की जा सकती हैं।

29 देशों में ओमिक्रॉन के अबतक 373 मामले सामने आए हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More