बर्बाद न होने दें बरसात का पानी, करें संचयन: रघुवर

ग्रामीणों संग बारिश की बौछार में लिया खिचड़ी का जायका
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है, कि जल जीवन की सर्वाधिक महत्वपूर्ण जरुरत है, लिहाजा इसका संचयन होना चाहिए। उन्होंने लोगों से बरसात के व्यर्थ बहने वाले पानी को बचाने की दिशा में भी जल संचयन की नसीहत दी। कहा कि पानी सभी को चाहिए, लेकिन काफी कम लोग संचयन करने की पहल करते हैं। मुख्यमंत्री रविवार को जलशक्ति अभियान के तहत टीबीटी योजना का निर्माण एवं श्रमदान कार्यक्रम में बोल रहे थे।
सीएम ने कहा कि जल के संचयन की दिशा में सरकार ने पहल करते हुए प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश में पूरे राज्य में जिला व पंचायत स्तर पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन कर जल संचयन कार्यक्रम का शुभारंभ कर रही है। आपके जमुआरी गांव से भी इस अभियान का शुभारंभ हुआ है व अब आप भी एक कदम चलें सरकार चार कदम चलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी में गांव और शहर में पानी की समस्या से लोग जूझते हैं। अगर बरसात का पानी संचयन करें तो भूगर्भ जल में वृद्धि होगी। ऐसा करने से हमें धीरे- धीरे जल संकट से मुक्ति मिलेगी। राज्य सरकार ग्राम विकास समिति को 5 लाख रुपये दे रही है। ग्रामीण योजना बनाकर वर्षा जल को रोकने हेतु निर्माण कार्य कर सकते हैं। इस कार्य में किसी अधिकारी का हस्तक्षेप नहीं होगा। आपका गांव आपकी योजना की तर्ज पर कार्य होगा।

[URIS id=9499]

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में खेती की जमीन पर मेढ़ की चौड़ाई अधिक देखी जाती। इस पर काष्ठ पेड़ लगाकर हम अपनी आमदनी का जरिया बना सकते हैं। मुख्यमंत्री जन- वन योजना के माध्यम से सरकार इस कार्य हेतु 80 प्रतिशत अनुदान प्रदान कर रही है। लोगों को इस योजना का लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर मुख्य सचिव डीके तिवारी ने कहा कि राज्य में होने वाली बारिश का मात्र 6 प्रतिशत जल का संचयन हो पाता है, जबकि 94 प्रतिशत जल बह कर कहीं और चला जाता है। इस बात की गंभीरता पर सभी को विचार करना चाहिए। हमसभी अगर छोटे कार्य से पहल करें तो जल संचयन कर जल की जरूरत को पूरा किया जा सकता है। सीएम ने इस बाबत जिला प्रशासन रांची द्वारा पर्यावरण महत्व से संबंधित स्थानीय भाषा की पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर विधायक जीतू चरण राम, अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, प्रधान सचिव ग्रामीण विकास विभाग अविनाश कुमार, प्रधान सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार केके सोन, उपायुक्त रांची राय महिमापत रे, वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता व बड़ी संख्या में गांव वालों ने कुदाल चलाकर श्रमदान किया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More