Giridih News: श्वेता शर्मा सोनू ने मकतपुर में तथास्तु जिम व क्लब का किया भव्य उद्घाटन

गांधी चौक पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं श्वेता सोनू व अन्य।

गिरिडीह: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में मा० दिवंगत मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू जी की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा उर्फ श्वेता सोनू जी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों से मुलाकात की तथा जरूरतमंद परिवारों का हालचाल जाना।

कार्यक्रमों की शुरुआत मकतपुर स्थित तथास्तु जिम एवं क्लब के उद्घाटन से हुई। श्रीमती श्वेता शर्मा उर्फ श्वेता सोनू जी ने अपने कर-कमलों द्वारा जिम एवं क्लब का उद्घाटन किया तथा कपीसवे परिवार एवं सह-संचालक को संस्थान के शुभारंभ पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में ऐसे संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इसके पश्चात राजेंद्र नगर निवासी संजय वर्णवाल की पत्नी पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी मिलने पर श्वेता शर्मा उर्फ श्वेता सोनू जी तत्काल मर्सी हॉस्पिटल पहुंचीं। उन्होंने पीड़िता से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग एवं प्रशासनिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

इसी क्रम में अपने साथी कार्यकर्ता केशव क्रांतिकारी के बच्चे के झुलसने की जानकारी मिलने पर श्वेता शर्मा उर्फ श्वेता सोनू जी तत्काल जीडी बगेड़िया अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बच्चे का हालचाल जाना तथा परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इसके बाद गांधी जयंती के अवसर पर श्वेता शर्मा उर्फ श्वेता सोनू जी गांधी चौक पहुंचीं और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सेवा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

सृष्टि कुमारी, प्रणव वर्मा, गिरिडीह नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा जी, डिप्टी मेयर सुमित गुप्ता जी, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, अभय सिंह, गोपाल शर्मा, मदन लाल विश्वकर्मा, अनुभव सिंह, सचिन शर्मा, रूपेश रजक सहित कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्वेता शर्मा उर्फ श्वेता सोनू जी के दिनभर के कार्यक्रमों में सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदना एवं जनसेवा की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

लेखक के बारे में

By Sudhir Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More