समृद्ध झारखण्ड डेस्क
रांची: लॉयन्स क्लब ऑफ सेन्ट्रल की ओर से गुरुवार सुबह 11 बजे करमटोली स्थित सेलिब्रेशन हॉल में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें युवाओं के लोकप्रिय नेता वरूण गांधी युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में सभी आम से खास व्यक्ति शामिल हो सकते हैं।
राज्यभर के हज़ारों युवा होंगे शामिल:
वरुण गांधी झारखण्ड की सरज़मी पर पहली बार आ रहे हैं। इस अवसर पर श्री गांधी 10:45 बजे रांची पहुचेंगे। झारखण्ड रीति रिवाज से उनका स्वागत किया जायेगा। फिर मोटरसाइकिल जुलूस के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुँचेगे। अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजकुमार पोद्दार, राम बाँगर, आशुतोष द्विवेदी, सक्षम पोद्दार ने बताया कि इस कार्यक्रम में BCCI के संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ महुआ माजी, प्रेस क्लब के महासचिव शम्भू चौधरी, बार काँसिल के महासचिव संजय विद्रोही, रांची विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार, प्रो. डॉ आर के सिंह सरला बिरला यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार, चैंबर अध्यक्ष रंगीत गाड़ोदिया ,आदिवासी जन परिसद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा, वरिष्ठ पत्रकार संजय झा आदि अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
प्रवेश निःशुल्क, आप सादर आमन्त्रित है:
इस अवसर पर सफल कार्यक्रम में झारखंड में समाज हित कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। सम्मानित होने वाले में क्रमशः पंजाब के युवा किसान नेता सुकदेव सिंह कम्बोद, समाजसेवी मुख्तार सिंध, युवा नंदनी बाँगड़, आशुतोष द्विवेदी अध्यक्ष बाल विकास मंच, राजीव रंजन समाजसेवी शारदा फाउंडेशन, सुनील जायसवाल निदेशक Sure Sucess, अनिल कुमार महासचिव अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन, डॉ तनवीर अहमद निदेशक Mmk स्कूल ,शिवम मनोहरन डांस वांस ,अजीत कुमार समाजसेवी, अन्नू पोद्दार समाजसेवी, शिक्षा विद सुशील कुमार सिंह, दलित मुकिया मनोज पासवान, कविता झा आदि को दिया जायेगा।
नोट-: आप तमाम मीडिया बंधुओं से अनुरोध है कि कृपया समय पर आकर हमे अनुग्रहित करे। ये जानकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।