लेवी लेने आए दो नक्सली धराए

चतरा/रांची: चतरा पुलिस ने तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान संदीप यादव व छोटू गंझु के रुप में की गई है। इस बाबत एक नक्सली हथियार लेकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों के पास से पांच मोबाइल, एक चाकू, पिट्ठू वर्दी और नक्सली पर्चे बरामद किए हैं।

[URIS id=9499]

 

एसपी अखिलेश वी वेरियर ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों नक्सली इलाके में विकास कार्य में लगी कंपनियों के ठेकेदार से लेवी की वसूली करने और अपने संगठन के विस्तार करने की योजना को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। इसके बाद तत्काल एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी करते हुए सदर थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव से रविवार देर रात दोनों को धर दबोचा। इस बाबत अंधेरे का फायदा उठाकर एक नक्सली हथियार लेकर फरार हो गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More