मुंगेर एसबीआई पीओ का शव बरामद
चार दिनों से था लापता
रामगढ़: विगत चार दिनों से लापता एसबीआइ मुंगेर के पीओ सुरेंद्र करमाली का शव सीसीएल की बंद क्वायरी में तैरता हुआ मिला। वे गिद्दी हनुमान चौक के रहने वाला थे व बिहार के मुंगेर में एसबीआइ पीओ के पद पर कार्यरत थे। इस बाबत उनकी मां मालती देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को जान से मारने की नियत से अपहरण बासदेवपुर, मुंगेर के एसबीआइ मैनेजर व सहकर्मी पंकज सिंह राठौर ने करवाया है। दोनों के बीच में झगड़ा हुआ था। एफआईआर के बाद पुलिस खोजबीन कर रही थी। श्री कुरमाली पिछले दो माह से रामगढ़ में रह रहे थे। इस बाबत गिद्दी थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
इससे पूर्व पुलिस ने शव को स्थानीय युवकों की सहायता से टयूब के माध्यम से बमुश्किल बाहर निकाला गया। सरेंद्र कुरमाली के शव मिलने के बाद से उनके परिवार में मातम का माहौल है। उसके परिजन व आसपास के सैकड़ों लोग वहां पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
[URIS id=9499]



