रांची नारकोटिक्स ब्यूरो ने नष्ट कराया नशीले पदार्थ

स्टेट ब्यूरो: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, रांची की ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा बुधवार को लोहरदगा स्थित मेडिकेयर एन्वायरमेंटल प्राइवेट में जब्त नशीले पदार्थो को जलाकर डिस्पोज किया गया। इन नशीले पदार्थो में मुख्य रूप से 157 किलो डोडा, 292.3 किलो गांजा व 360 ग्राम नाॅन नारकोटिक सब्सटान्स शामिल हैं। एनसीबी की ड्रग डिस्पोजल कमेटी में नारकोटिक ब्यूरों के सुपरीटेनडेंट सुरेश कुमार सिंह व अधिकारी संजय कुमार मिश्र, अमित कुमार सहित एनसीबी के जोनल डाॅयरेक्टर त्रिलोक नाथ सिंह, एटीएस रांची की एसपी विजया लक्ष्मी, डीसी सीजीएसटी मनीष विजय शामिल थे। ये सभी नशीले पदार्थ रांची टीम द्वारा अलग-अलग 6 केस में जब्त किए थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More