सीबीआई कोर्ट में राहुल की पेशी, 9 दिन रिमांड बढ़ाने की मांग

निर्भया कांड
रांची: झारखंड के निर्भया कांड प्रकरण में शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरा होने के बाद विशेष न्यायाधीश एके गुड़िया की अदालत में आरोपी राहुल राज उर्फ आर्यन उर्फ अंकित उर्फ रॉकी को पेश करके सीबीआई ने उसकी न्यायिक हिरासत को 9 दिन और बढ़ाने की मांग की। मामले की अगली सुनवाई शनिवार को होगी।
गौरतलब है कि बूटी बस्ती में 15 दिसंबर 2016 को इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ दुष्कर्म व हत्या के बाद जिंदा जलाने के आरोपी राहुल को 24 जून को सीबीआई ने आरोपी को रिमांड पर लिया था, जिसके बाद आज उसकी पेशी की गयी। सीबीआई ने राहुल को 14 दिनों के रिमांड पर लेने का प्रे किया था, लेकिन न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा पांच दिन के रिमांड की मंजूरी दी गई। इस प्रकरण में जांच पदाधिकारी ने अदालत में आवेदन देकर कहा है कि आरोपी के मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण सहित स्वतंत्र गवाह के बयान से उसके खराब और संदेहास्पद चरित्र का पता चलता है। आरोपी ने छात्रा के निवास के काफी नजदीक रहकर उसकी दिन- प्रतिदिन की गतिविधियों पर चार माह तक नजर रखने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। जांच अधिकारी ने कहा है कि आरोपी का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास है और वो दुष्कर्म, गृहभेदन, साइबर क्राइम, पुलिस कस्टडी से फरार होने जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

[URIS id=9499]

 

आरोपी राहुल राज नालंदा के धुरगांव थाना अंतर्गत एकंगरसराय का रहने वाला है। उसके पिता का नाम उमेश प्रसाद है। पटना में एक नाबालिक से भी दुष्कर्म करने के बाद बेउर जेल में बंद था। अपने एक रिश्तेदार के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए पेरोल पर बाहर आने के बाद फिर से फरार हो गया था। इस पर लखनऊ में भी पांच मामले दर्ज हैं। फरारी के बाद से ही वह रांची में रह रहा था। आपको बता दें, कि छात्रा के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद पोस्टमार्टम में छात्रा के शरीर से आरोपी के शरीर के अंश मिले थे व इस डीएनए की जांच आरोपी के माता- पिता के डीएनए से करायी गयी थी। आरोपी की मां उर्मिला देवी का डीएनए आरोपी के डीएनए से मैच कर गया था इसके अलावे वारदात के वक्त आरोपी के मोबाइल का सीडीआर लोकेशन भी घटनास्थल के आसपास मिला था। अनुसंधान में ये बात भी सामने आयी है, कि बचपन से ही वो बुरी संगत में लिप्त था। उसके पिता आजविका के लिए ऑटो चलाने का काम करते हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More