धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

लोहरदगा : राजधानी से 70 किलोमीटर दूर लोहरदगा जिले के महुवरी गांव स्थित एक खेत से बुधवार को पुलिस ने अधेड़ का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान भैरो भगत के रुप में की गई और उसके चेहरे और गले में धारदार चाकू से वार किये जाने के निशान हैं। पुलिस तत्परता से पूरे वारदार की पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कैरो थाना के महुवरी गांव निवासी स्वर्गीय मंगरा उरांव का पुत्र भैरो उरांव उर्फ भैरो भगत आज सुबह शोच के लिए खेत की ओर गया था। इसके कुछ देर बाद उसका छोटा भाई एतवा उरांव भी शोच के लिए उधर ही निकला, तो उसने देखा कि भैरो का शव खेत पर पड़ा और खून निकल रहा है।
आनन- फानन में उसने तुरंत गांव के चौकीदार के माध्यम से पुलिस को दे दी। पुलिस फिलहाल पड़ताल में जुट गई है। इधर इस हत्याकांड के बाद उसके परिवार में मातम का माहौल है। पत्नी सोमरी व अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।




