हजारीबाग: मॉब लिंचिंग नई सामाजिक बीमारी, इसे जड़ से खत्म करना है: कमल किशोर

सदर थाने में जागरुकता अभियान
हजारीबाग: मॉब लिंचिंग को लेकर मंगलवार को सदर थाना में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस पदाधिकारी, जवानों के साथ आम लोग भी शामिल हुए। एसडीपीओ कमल किशोर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मॉब लिंचिंग बड़ा गुनाह है। कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। यदि कोई व्यक्ति गलत कार्य करता है तो आम लोग उसे पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द करें। आम लोग मॉब लिंचिंग में शामिल होकर गुनाह करने से बचे।
[URIS id=9499]
एसडीपीओ ने मॉब लिंचिंग की घटना को कम करने के उपाय बताए। कहा कि यह एक नई बीमारी के रूप में समाज में उभरा है, जिसे हमें जड़ से मिटाना है। बताया कि ये असाधारण हत्या हैं जिसमें एक भीड़ एक गुनहगार व्यक्ति को तब तक मारता है जब तक उसकी जान नहीं चल जाती। सरायकेला वाली घटना युवाओं में उठने से भारत की छवि धूमिल हुई है। इस मामले में पुलिस 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सरकार ने इस तरह के मामले को सुलझाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया है, जिसमें इस तरह के मामले की सुनवाई सबसे पहले होती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अगर कहीं मॉब लिंचिंग की घटना होती है और मोहल्ले वासी तमाशा बनकर देखते हैं, तो पूरे मोहल्ले पर सामूहिक जुर्माना लगाने का आदेश दिया गया है। बैठक में बुद्धिजीवी वर्गों के लोगों ने भी अपना वक्तव्य रखा। बैठक में सर्कल इंस्पेक्टर कपिलदेव सिंह, सदर थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह, बड़ा बाजार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह, सदर थाना एएसआई नसीम सिद्दीकी, डी बी त्रिपाठी, चंदन साव व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More