जमशेदपुर: मधु कोड़ा की भतीजी से लाखों लूटनेवाले धराए

जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री की भतीजी से 6 लाख रुपये की लूट करनेवाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राज्य पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की भतीजी निशा कोड़ा लूटकांड का का उदभेदन करते हुए जमशेदपुर पुलिस ने रविवार को इसका खुलासा किया। धरानेवाले में पूरी वारदात को अंजाम देनेवाले मास्टरमाइंड ताजदार आलम के साथ दो अन्य लोग शामिल हैं।
पुलिसिया पुछताछ में अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। ताजदार आलम ने पुलिस के सामने बयान दिया है कि उसने चौड़ा गिरोह के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। गौरतलब है कि निशा ने इस बाबत पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस फिलहाल चौड़ा गिरोह के सदस्यों को दबोचने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More