मीडियाकर्मी को भी अपने काम करने से रोक रही है सरकारः गीता कोड़ा

संतोष वर्मा
चाईबासा: पारा शिक्षक और मीडियाकर्मी पर सरकार द्वारा 15 नवंबर को की गई पिटाई का मामला गरमाता जा रहा है।जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी द्वारा सर्व प्रथम इंदिरा गांधी कि तस्वीर पर पुष्प माला अर्पण कर उनकी जयंती मनाई गई।
उसके बाद 15 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के दिन प्रदर्शन कर रहे पारा शिक्षकों और मीडियाकर्मियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया। जगन्नाथपुर प्रखंड के समक्ष धरना में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, कांग्रेस नेत्री सह विधायक गीता कोड़ा, प्रखंड अध्यक्ष गुरुचरण सिंकु, सुमन सिंकु सहित बड़ी संख्या में विभिन्न प्रखंडो से आये कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
[URIS id=4465]
विधायक गीता कोडा़ ने झारखंड सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हतप्रभ करनेवाली स्थिति ये है कि शिक्षकों को पुलिस जवान पीट रहे हैं। रसोइया जब अपने हक की मांग करती हैं, तो उन्हें भी पीटा जाता है। मीडियाकर्मी जब अपना काम करते हैं, तो उनकी भी पिटाई होती है। रघुवर सरकार झारखंड के गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा बहाल ना कर उन्हें अनपढ़ रखना चाहती है।
जेल भेजे गये पारा शिक्षकों को बिना शर्त रिहा किया जाये एवं बर्खास्त पारा शिक्षकों की सेवा बहाल किया जाये। कांग्रेस पार्टी पारा शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और उनके लिए आंदोलन भी करेगी।
राज्य स्थापना दिवस के दिन रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान पारा शिक्षकों ने उग्र प्रदर्शन किया। इन्हें हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
इस दौरान कवर करने गये मीडियाकर्मियों की भी पिटाई की गई। रसोइया संघ, आंगनबाड़ी सेविका, मनरेगा कर्मी, मुखिया संघ सभी हड़ताल पर हैं। सरकार को इनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए, अन्यथा राज्य की जनता उन्हें 2019 में जवाब देगी।
पार्टी पारा शिक्षकों और कवरेज करने गये मीडिया कर्मियों पर कायराना और बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करती हूँ।
जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा कि सरकार लाठी और गोली से आंदोलन को दबाना चाहती है। सरकार की इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है। बर्दाश्त करने की सभी हदें सरकार ने पार कर दी है।
राष्ट्रपिता ने भी हमें सहने की शक्ति की प्ररेणा दी है कायर बनने की नहीं। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के मंच से सरकार द्वारा जिस खुशहाली और विकास की बात कही जा रही थी, वह खुशहाली झारखंड की जनता के चेहरे पर दिखाई नहीं दे रही है।
मौके पर विशु हेम्ब्रम, जगदीश सिंकु, राहुल आदित्य, अंसार अहमद, सुमन्त ज्योति सिंकु, भगवान सिंकु, जोसेफ पुरती, उपेद्र सिंकु, नितिमा बारी, बलेमा कुई ,गोविद महतो, देवराज चातार, रीतेश तमसोय, शैली सिंकु, मो नईम, विजय सिंह सुम्बुरूई, मनोज जामुदा, राजु लागुरी, विनित लागुरी, नारायण पुरती, सेलाय मुन्डा, तुराम बिरूली, शेख हायुल, गणेश कोडा, बंसत गोप, प्रमोद गोप, राजु कोडा़, दिलिप नायक, नितिश ,आशा पुरती, संदीप तिरिया, मदन दास, माथुरा सिंकु, सिंकदर सिंकु, फ्रांसिस मुन्डा, इलियास भेंगरा, मासुम रजा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


