स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा चाक- चौबंद

नक्सलियों पर फोकस
रांची: गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये हैं। इस बाबत जमीन से लेकर आसमान तक से चंहुओर निगरानी की जाएगी। नक्सल प्रभावित जिलों के साथ- साथ सामान्य जिलों में भी पुलिस ने गश्ती तेज कर दी है। इस बाबत नक्सल गतिविधियों पर पुलिस अपना ध्यान केंद्रित रखी है। पुलिस मुख्यालय ने इस बाबत सख्त निर्देश जारी किया है।
गौरतलब है कि माओवादियों द्वारा हर साल 15 अगस्त के मौके पर अपने प्रभाव वाले इलाके में काला झंडा फहराने की कोशिश करते हैं। एडीजी अभियान मुरारी लाल मीणा का कहना है कि नक्सलियों के द्वारा देश के विरुद्ध कार्य करने की सूचना वाले क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रहेगी। सभी क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के साथ- साथ सभी थानों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस माओवादियों के किसी भी नापाक इरादे में सफल नहीं होने देगी।
राजधानी के मुख्य समारोह स्थल मोरहाबादी मैदान के चंहुओर 200 जवान पहरा देंगे। इसके अलावे सादे लिबास में पुलिसकर्मी मौजूद होंगे। सीसीटीवी से शहर की निगरानी होगी। सीनियर एसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि राजधानी रांची के खलारी बुंडू व तमाड़ में पिछले महीनों की गतिविधियों को देखते हुये विशेष सर्तकता बरती जा रही है। सघन जांच अभियान का आगाज कर दिया गया है व शाम से ही पूरे जिले में पीसीआर, पेट्रोलिंग पार्टी समेत थाना गश्ती को लगातार सड़कों पर नजर रखी जा रही है। एसएसपी खुद पूरी सरुक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शहर के होटलों खासकर रेलवे स्टेशन के आसपास के होटलों की तलाशी की जा रही है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More