हाथरस गैंगरेप की मामला पकड़ा तूल, एक बार फिर हाथरस की राह पर राहुल और प्रियंका

दिल्ली: हाथरस गैंगरेप (Hathras gangrape)की मामला अब संवेदना की जगह राजनीति रंगमंच ने ले लिया है. बीते दिनों जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस जा रहे थे. तब योगी सरकार (Yogi Sarkar) के पुलिस ने रोका था. लेकिन एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी आज फिर हाथरस के जा रहे हैं. उनके काफिले में कांग्रेस के 35 सांसद भी शामिल हैं.

राहुल ने ट्वीट किया है कि दुनिया की कोई ताकत मुझे पीड़ित परिवार से मिलने से नहीं रोक सकती. उधर दिल्ली-नोएडा फ्लाइवे (Delhi-Noida Flyway) पर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं, रास्ते में बैरिकेड लगा रखे हैं. DND के पास कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता मौजूद हैं वे लगातार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं.

इससे पहले गुरुवार को राहुल और प्रियंका (Priyanka Gandhi) को हाथरस जाते वक्त ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस(Greater Noida Express)-वे पर रोक दिया गया था. दोनों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनसे कहा कि आपने धारा 188 का वॉयलेशन किया है. पुलिस ने राहुल की कॉलर भी पकड़ी थी. धक्कामुक्की में वे नीचे गिर गए, और हाथ में चोट लग गई. राहुल और प्रियंका को 4 घंटे हिरासत में रखने के बाद छोड़ा गया. दोनों हाथरस के बुलीगढ़ गांव जाकर गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलना चाहते थे.

 

आपको बता दें कि हाथरस गैंगरेप की मामला पर सियासी पारा गर्म कर दिया है. बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के साथ विभिन्न राज्य में उपचुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है. कहीं न कहीं कांग्रेस ने यह मुद्दा से बीजेपी सरकार (BJP government) को घेरना चाहती हैं. और अपनी वोट बैंक मजबूत करना चाहती है.

पीड़ित के गांव के बाहर पुलिस का पहरा
राहुल को पुलिस आज फिर रोक सकती है, क्योंकि पूरे हाथरस जिले में धारा 144 लागू है, सीमाएं सील हैं और विपक्षी दलों के नेताओं को गैंगरेप पीड़ित के गांव में एंट्री नहीं दी जा रही. सरकार ने हाथरस की घटना से जुड़े थाने के पुलिसकर्मियों (Policemen) और आरोपियों के साथ ही पीड़ित परिवार के लोगों का भी नार्को टेस्ट कराने का फैसला किया है.

 

तृणमूल सांसदों को भी पुलिस ने मारी धक्का 
शुक्रवार को तृणमूल के सांसदों (Trinamool MPs) को भी गांव के बाहर ही रोक दिया गया. सांसद डेरेक ओ’ब्रायन को पुलिस ने धक्के देकर गिरा दिया. तृणमूल सांसद प्रतिमा मंडल और पूर्व सांसद ममता ठाकुर (Former MP Mamta Thakur) ने हाथरस सदर के एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा (SDM Prem Prakash Meena) के खिलाफ बदसलूकी का मामला दर्ज करवाया है.

क्या है पूरा मामला?
हाथरस जिले के चंदपा इलाके के बुलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को 4 लोगों ने 19 साल की युवती से गैंगरेप किया था. आरोपियों ने युवती की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ भी काट दी थी. दिल्ली में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई. चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. हालांकि, पुलिस का दावा है कि दुष्कर्म नहीं हुआ था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More