बोकारो: फेज दो एक्सवेशन पर चोरों ने धावा बोल लगायी आग

बोकारो: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल गोबिंदपुर परियोजना के फेज दो एक्सवेशन में गुरुवार की रात्रि चोरों ने धावा बोलकर वहां पर रखे हाॅलपैक के सैकड़ों पुराने टायरों में आग लगा दी। घटना रात्रि लगभग दो बजे की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की रात्रि लगभग 20-30 की संख्या में हथियार बंद चोरों ने फेज दो एक्सवेशन पर धावा बोलकर वहां पर रखे वेल्डिंग मशीन को क्षतिगस्त कर डाला। बाद में चोरों ने वहां पर हाॅलपैक के रखे सैकड़ों टायरों में आग लगा दी.आग की लपट इतनी तेज थी कि दिन का आभाष हो रहा था। चोरों ने टायरों में आग लगाने के बाद अरमो के जंगली रास्ते से वापस लौट गये। चोरों द्वारा आग लगाने की सूचना पाकर परियोजना के पीओ बी.चौधरी, सीसीएल के सिक्युरिटी इंचार्ज हसीमुद्दीन सुरक्षा बलो के साथ घटना स्थल पर पहुँचे। पीओ ने टायरों में लगी आग को बुझाने के लिए डीवीसी बोकारो थर्मल के सीआईएसएफ फायर की टीम एवं दमकल वाहन को भेजने के लिए प्रोजेक्ट हेड को फोन किया। बोकारो थर्मल से सीआईएसफ फायर की टीम घटनास्थल पर पंहुच आग पर नियंत्रण किया। लेकिन तब तब लगभग 50 टायरों में आग लग गयी थी। पीओ के निर्देश पर पेलोडर से आग लगी टायरों पर मिट्टी डाल दिया गया। कुछ टायरों में आग शुक्रवार को दोपहर बो बजे तक लगी हुई थी जिससे आग एवं धुंआ उठ रहा था। बाकी बचे टायरों को शुक्रवार को क्रेन से उठाकर अलग रखा जा रहा था। आग लगाने की घटना को लेकर बोकारो थर्मल थाना में प्रबंधन द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है। सीसीएल के सिक्युरिटी इंचार्ज हसीमुद्दीन का कहना था कि गोबिंदपुर परियोजना के फेज दो पर प्रत्येक दिन चोरों द्वारा चोरी की नीयत से धावा बोला जा रहा है। गुरुवार की रात्रि भी चोरों ने धावा बोलकर एक्सवेशन में रखे पुराने टायरों में आग लगा दी तथा एक वेल्डिंग मशीन को क्षतिग्रस्त कर डाला।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More