बगोदर: सड़क दुर्घटना में बाल- बाल बचे मुंशी

बगोदर: प्रखंड चौक पर हुई सड़क दुर्घटना में दो बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे हुई घटना के बाबत बताया जा रहा है कि बगोदर- सरिया रोड से होते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार असंतुलित होकर सीधे डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में थाने के मुंशी विजय कुमार कांत सहित दो अन्य लोगों को गंभीर चोट आयी है। मौके से ही इन्हें पीसीआर द्वारा बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। घायलों में एक दस साल की बच्ची सहित पांच वर्षीय बच्चा भी शामिल है।
[URIS id=9499]



