डुमरीगोड़ा में 50 वर्षीय व्यक्ति की नृषंस हत्या

बोकारो: जिला के डुमरीगोड़ा से 50 वर्षीय बड़कू मांझी का शव एक खेत से बरामद किया गया है। ये स्थानीय मुखिया लालमांडी के यहां विगत 15 वर्षों से काम कर रहा था। बड़कू का शव मुखिया के भाई के खेत से बरामद हुआ है। पूरे मामले को लेकर पड़ताल कर रही पुलिस का मानना है, कि मृतक के गरदन पर धारदार हथियार से वार किये गये हैं।
इस हत्याकांड के बाद पूरे गांव में दहशत व्याप्त है। हत्यारे को ढूंढ़ने के लिए पुलिस खोजी कुत्ते का सहारा ले रही है। मौके पर पहुंचे चास एसडीपीओ बाह्यमन टूटी ने भी हालात का जायजा लिया। मृतक सोमवार की शाम को घर नहीं लौटी थी। पूरे मामले को लेकर परिजन हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More