पत्थलगड़ी मामले की कुख्यात अपराधी बबिता कच्छप समेत 3 गिरफ्तार

रांची: झारखण्ड के 3 नक्सली गुजरात में गिरफ्तार किये गए है. इनकी गिरफ़्तारी गुजरात एटीएस ने की. इसमें सामू औरेया बिरसा औरेया और बबिता कच्छप के नाम शामिल है. वहीं इन तीनो में बबिता को पत्थलगड़ी आन्दोलन का कुख्यात अपराधी बताया जा रहा है. तीनों की गिरफ्तारी गुजरात के महिसागर जिले के संतरामपुर से हुई है. रांची-खूंटी के आसपास के इलाकों में पत्‍थलगड़ी के दौरान यूसुफ पूर्ति के साथ बबीता कच्‍छप पत्‍थलगड़ी मामले मास्टरमाइंड थी.

सौमु, औरेया और बबिता की गिराफ्तरी के बाद केवल युसूफ पूर्ति ही बाकी रह गया है. बता दें सामू और बिरसा औरेया दोनों को ही भाई बताया जा रहा है. वहीं खूंटी पुलिस लम्बे समय से बबिता के गिरफ़्तारी के प्रयास में थी. बबिता के ऊपर विभिन्न थानों में पत्‍थलगड़ी के अलावा भि कई केस दर्ज है. इसमें असंवैधानिक पत्थलगड़ी करवाने,  देशद्रोह सहित अन्य मामले भी शामिल हैं. खूंटी जिले के भंडरा में एसपी सहित दर्जनों जवानों को बंधक बनाने में भी बबिता शामिल थी। इसके अलावा मुरहू में असंवैधानिक बैंक खोलने और पूर्व सांसद कडिय़ा मुंडा के आवास से गार्डों को अगवा कर उनका हथियार लूटने में भी उसका नाम सामने आया था.

खूंटी पुलिस लम्बे समय से ही बबिता को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही थी. मगर सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही थी. ऐसे में गुजरात एटीएस द्वारा बबीता समेत सामू और बिरसा की गिरफ़्तारी की सुचना मिली. खबर की पुष्टि का प्रयास किया जा रहा है. वहीं पुष्टि होने के बाद बबिता को रिमांड पर लेने का प्रयास भी किया जायेगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More