कोरोना : योगी सरकार ने तब्दलीगी के सदस्यों पर मेडिकल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार मामले में लगाया एनएसए

लखनऊ : उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना संक्रमण की संभावना को लेकर अस्प्ताल में भर्ती तबलीगी जमात के सदस्यों द्वारा मेडिकल स्टाफ के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट यानी एनएसए लगा दिया है. उन्होंने कहा कि नर्साें के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर कहा कि हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं, इन्होंने महिला स्वास्थ्य कर्मियों केसाथ जघन्य अपराध किया है.
ये ना कानून को मानेंगे,ना व्यवस्था को मानेंगे,ये मानवता के दुश्मन हैं। जो इन्होंने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किया है वो जघन्य अपराध है।इन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(NSA) लगाया जा रहा है,हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं- नर्सों के साथ दुर्व्यवहार पर यूपी CM योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) pic.twitter.com/yNrqeCNa8M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2020
उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के अस्पताल में नर्साें के साथ तबलीगी सदस्यों द्वारा दुर्व्यवहारकिए जाने का मामला मीडिया में आया था. जमात के कुछ सदस्यों पर आरोप है कि उन्होंने गाजियाबाद के सिटी हाॅस्पिटल में उन्होंने सुरक्षाकर्मियों, मेडिकल स्टाफ व सरकारी अफसरों के साथ तब दुर्व्यवहार किया जब उन्हें जांच के लिए लाया गया.
गाजियाबाद में 156 तबलीगी सदस्यों को क्वारंटाइन रखा गया है जो निजामुद्दीन के जमात के धार्मिक आयोजन में शामिल हुए थे. इनमें कई कोरोना वायरस संक्रमित हैं.


