यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन

 

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का आज सुबह निधन हो गया. इसकी जानकारी राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश के अवस्थी ने मीडिया को दी. उन्होंने कहा कि आज सुबह 10.44 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का स्वर्गवास हो गया. उनके साथ हमारी गहरी संवेदनाएं जुड़ी हैं. मुख्यमंत्री के पिता ने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली. उनकी नाम आनंद सिंह बिष्ट था.


स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हेें 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था. डाॅक्टरों के अनुसार, उन्हें पेट में परेशानी की वजह से भर्ती कराया गया था. इसके साथ उन्हें लो बीपी, डिहाइड्रोशन व पैरों में गैंगरीन की समस्या थी.

आज सुबह जिस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ राजधानी में कोरोना को लेकर अहम बैठक कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें इसकी सूचना दी गयी. इसके बावजूद उन्होंने मीटिंग पूरी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कोटा से प्रदेश लाए बच्चों के क्वारंटाइन सहित अन्य निर्देश दिए.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More