सिद्धू के सलाहकारों को अमरिंदर की चेतावनी, जिस विषय पर कम ज्ञान हो उस पर न बोलें

चंडीगढ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच वर्चस्व को लेकर खींचतान कई माध्यमों से सामने आते रहती है। अब नया मामला कूटनीति व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय हैै। कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यालय की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों को कहा गया है कि जिस विषय पर कम जानकारी हो उस पर न बोलें, खास कर पाकिस्तान व कश्मीर जैसे विषय पर।

पंजाब सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से चेतावनी दी गयी है कि कश्मीर व पाकिस्तान जैसे संवेदनशील राष्ट्रीय मुद्दों पर नवजोत सिंह सिद्धू के दो सलाहकारों द्वारा उद्दंडता पूर्ण एवं गलत कल्पना के आधार पर टिप्पणी किया जाना देश की स्थिरता व शांति के लिए खतरनाक है।


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के सलाहकारों से कहा है कि वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह देते रहें और उन मामलों पर न बोलें जिनके बारे में उन्हें स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं हो या उनकी टिप्पणियों के निहितार्थ की समझ नहीं हो।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More