कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. राजीव त्यागी को शाम पांच बजे एक न्यूज चैनल के बहस में शामिल होना था और इससे पहले उनकी मौत की खबर आ गयी. उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
जानकारी के अनुसार, राजीव त्यागी की तबीयत दिन भर ठीक थी और उन्होंने खुद जानकारी दी थी कि वे टीवी शो में हिस्सा लेंगे, लेकिन इससे पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गयी.
राजीव त्यागी के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. राहुल गांधी ने उन्हें बब्बर शेर बताया है.
कॉंग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया।
राजीव त्यागी के कॉंग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे।
उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएँ। pic.twitter.com/9C0SNuFFYK
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 12, 2020
कब तक ज़हरीली डिबेट और विषैले प्रवक्ता संयम और सादगी की ज़बान की जान लेते रहेंगे?
कब तक इस बहस से टीआरपी का धंधा चलेगा?
कब तक हिंदू-मुसलमान के विभाजन का ज़हर इस देश की आत्मा को लीलता रहेगा?
कब तक?#rajiv_tyagi https://t.co/pqhIMmNTwJ
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) August 12, 2020
राजीव त्यागी के निधन से एक बड़ी बहस ने जन्म ले लिया है कि क्या उनकी मौत टीवी डिबेट में होने वाली तनाव पूर्ण बहस के कारण हुई है. कई ऐसे ट्वीट व वीडियोशेयर किए जा रहे हैं.
कांग्रेस नेता राजीव त्यागी अब कभी स्टूडियो नहीं लौटेंगे।
उनकी असामयिक मौत का “ट्रिगर प्वाईंट” सबको पता है।
वक्त आगया है सारे टीवीसम्पादक और एंकर, अंत:करण से विचार करें कि क्या डिबेट को हिस्ट्रिया और उन्माद से मुक्त करना चाहिये?
बहस मौत में तब्दील होगी तो इल्जाम आपके सर भी आयेगा। pic.twitter.com/ljo7uIG34i— Deepak Sharma (@DeepakSEditor) August 12, 2020
विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री @RTforINDIA हमारे साथ नहीं है।
आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में @aajtak पर डिबेट भी किया था।
जीवन बहुत ही अनिश्चित है …अभी भी शब्द नहीं मिल रहें
हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना🙏— Sambit Patra (@sambitswaraj) August 12, 2020
राजीव त्यागी ने कल ही मशहूर शायर राहत इंदौरी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.
“अपने हाकिम की फकीरी पे तरस आता है
जो गरीबों से पसीने की कमाई मांगे”
राहत इंदौरी जीबेबाक शायर राहत इंदौरी जी नहीं रहे।अल्लाह तआला से इल्तिजा है कि राहत इंदौरी जी को जन्नत बक्शे।
— Rajiv Tyagi (@RTforINDIA) August 11, 2020


