रेलवे ने कहा – छह रूटों पर आज चलायी गयी हैं स्पेशल ट्रेनें, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

 

नयी दिल्ली: रेल मंत्रालय ने कहा है कि आज देश के छह रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलायी गयी हैं ताकि प्रवासी श्रमिकों, पर्यटकों, छात्रों एवं अन्य को उनके घरों तक पहुंचाया जा सके. रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें लिंगमपल्ली से हटिया, अलुवा से भुवनेश्वर, नासिक से लखनउ, नासिक से भोपाल, जयपुर से पटना और कोटा से हटिया रूट के चलायी गयी हैं.

वहीं, गृह मंत्रालय ने प्रवासी श्रमिकों, पर्यटकों, छात्रों को स्पेशल ट्रेन से उनके घर तक पहुंचाने की अनुमति दे दी है. रेल मंत्रालय ने कहा है कि स्पेशल ट्रेन को संबंधित दोनों संबंधित राज्यों जहां से वे खुलनी हैं और जहां पहुंचनी हैं, के आग्रह पर चलाया जा रहा है. इसके लिए स्टैंडर्ड प्रोटोकाॅल का पालन किया जाना है. इसके लिए रेलवे व संबंधित राज्य सरकारें सीनियर अधिकारियों को नोडल आॅफिसर नियुक्त करना है.


रेलवे के अनुसार, यात्री को स्क्रीनिंग के बाद ही जाने की अनुमति है और वैसे ही यात्री जा सकेंगे जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिखेंगे. इस दौरान ट्रेन व बसों को सेनिटाइन किया जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन किया जाएगा. जिस राज्य में वे यात्री पहुंचेंगे उनकी स्क्रीनिंग व क्वरंटाइन आदि की पूरी जिम्मेवारी संबंधित राज्य सरकार की होगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More