कांग्रेस के एक और राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के आसार, टीएस सिंहदेव दिल्ली में डटे, विधायक भी पहुंचे

नयी दिल्ली : कांग्रेस की राज्य इकाइयों में लगातार एक के बाद एक कलह सामने आ रही है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब के बाद अब इस कड़ी में छत्तीसगढ भी जुड़ गया है। छत्तीसगढ के स्वास्थ्य मंत्री और राज्य कैबिनेट में नंबर दो की हैसियत रखने वाले टीएस सिंहदेव दिल्ली में डंटे हैं और कांग्रेस हाईकमान से मिलने की कोशिश में है।

विधायकों का एक खेमा भी दिल्ली पहुंचा है। उधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। राज्य में ढाई-ढाई साल के नेतृत्व को सवाल को लेकर पेंच फंसा हुआ है। कहा जा रहा है कि ढाई साल भूपेश बघेल और ढाई साल टीएस सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाने के फार्मूले पर चुनाव जीतने के बाद सहमति बनी थी।


हालांकि टीएस सिंहदेव ने खुद इस बात को कल खारिज कर दिया था और यह जरूर कहा था कि टीम के हर खिलाड़ी के मन में यह रहता है कि वह एक दिन कप्तान बने। उनसे पत्रकारों ने मुख्यमंत्री बनने का सवाल पूछा था।

वहीं, भूपेश बघेल ने दिल्ली पहुंचने पर कहा है कि उनकी सरकार को तीन चौथाई बहुमत हासिल है और कांग्रेस की सरकार सुरक्षित है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली आने की बात कही है। बघेल की आज शाम चार बजे राहुल गांधी से मुलाकात होने की संभावना है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More