कोरोना से लड़ाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे दूसरी बार करेंगे देश को संबोधित

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना वायरस से लड़ाई को लेकर रात आठ बजे दूसरी बार देश को संबोधित करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च को देश को कोरोना वायरस पर संबोधित किया था और एक दिन के जनता करफ्यू का आह्वान किया था, तब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अगले 15 दिन देश के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने आज ट्विटर पर लिखा: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा. आज 24 मार्च को रात आठ बजे देश को संबोधित करूंगा.


संभव है कि प्रधानमंत्री मोदी देश को यह बताएंगे कि कोरोना की अपने देश में मौजूदा स्थिति क्या है और उससे निबटने के लिए क्या आवश्यक कदम सरकार ने उठाए है और उठाएगी. फिर लगभग पूरे देश में लाॅक डाउन की स्थिति है, जिसमें आवश्यक सेवाएं छोड़ कर अन्य दुकानें खुले रखने की अनुमति नहीं है. लोगों को बेहद आवश्यक सेवाओं के लिए घर से बाहर निकलने की अनुमति है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More