आर्यन खान के जेल से बाहर आने को मीडिया ने किया लाइव खबर

मुंबई : हिंदी फिल्मों के बड़े अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के जेल से बाहर आने की घटना को मीडिया ने लाइव कवर किया। इसको लेकर टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण किया गया और टाइम फ्रेम में खबरें चलायी गयीं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले कुछ सप्ताह से ड्रग क्रूज केस में जेल में बंद थे।

आर्यन खान को उनके कुछ दोस्तों के साथ मुंबई के समुद्र में क्रूज पर दो अक्टूबर की रात पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एनसीबी ने ड्रग की मौजूदगी की बात कही। पुलिस ने पूछताछ के बाद आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि पूरे अक्टूबर भर मीडिया शाहरुख खान के बेटे की गिरफ्तारी को अभूतपूर्व घटना के रूप में कवर करता रहा। शाहरुख खान को दो दिन पहले बांबे हाइकोर्ट से जमानत मिली थी और आज सुबह जमानत का आदेश जेल पहुंचने पर उन्हें रिहा किया गया। उनके जमानत के दस्तावेज पर शाहरुख खान की मित्र व मशहूर फिल्म अभिनेत्री जूही चावला ने हस्ताक्षर किए।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More