देश में कोरोना मरीजों की संख्या 5000 के पार, देश में हाइड्रोऑक्सीक्लोरोक्वीन की नहीं होगी कमी : सरकार

 

नयी दिल्ली : देश में कोरोना मरीजों की संख्या पांच हजार के पार चली गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने आज प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि देश में 5154 कन्फर्म कोरोना पाॅजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं. उन्होंने बताया कि पिछले एक दिन में 773 कोरोना पाजिटिव के केस मिले. अबतक कोरोना की वजह से 149 लोगों की मौत हो चुकी है. कल अकेले 32 लोगों की मौत हुई थी.


लव अग्रवाल ने बताया कि हम कोविद19 की देशव्यापी स्तर पर मानिटरिंग करना चाहते हैं और इसी के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कोविद19 मैनेजमेंट के लिए एक ट्रेनिंग माॅड्यूल लांच किया है, जिसका नाम इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट आनलाइन ट्रेनिंग पोर्टल है. लव अग्रवाल ने कहा कि हम यह आश्वस्त करते हैं कि न अभी और न ही भविष्य में हाइड्रोऑक्सीक्लोरोक्वीन दवा की आवश्यकता पड़ने पर कमी होगी. मालूम हो कि इस दवा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विशेष तौर पर भारत से मांग की थी और इसकी आपूर्ति भी की गयी.


वहीं, गृह मंत्रालय की अधिकारी पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान आइसीएमआर के अधिकारी आर गंगाखेडकर ने कहा कि अबतक कुल एक लाख 21 हजार 271 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More