#5baje5minute मोदी द ग्रेट कम्युनिकेटर, पांच नहीं 15 मिनट का शोर, बिना चवन्नी खर्च किए देश हो गया जागरूक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ग्रेट कम्युनिकेटर हैं. यह बात तो उनके विरोधी भी मानते हैं. प्रधानमंत्री ने कोराना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए janta curfew का आहवान किया और वह 100 प्रतिशत सफल रहा. स्वतः स्फूर्त बंद का ऐसा नजारा शायद ही पहले कभी दिखा हो. उन्होंने 22 तारीख को शाम पांच बजे पांच मिनट के लिए थाली, बरतन, टीन या कुछ और बजाने की देशवासियों से अपील की थी ताकि कोरोना वायरस से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों व इससे जुड़ी ड्यूटी में तैनात अन्य लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया जाए. महानगरों से लेकर छोटे शहरों, कस्बों में लोग अपने घर के सामने, आंगन में व छत पर आकर आज बरतन, टीन, झाल, शंख आदि बजाते नजर आए.
ये धन्यवाद का नाद है, लेकिन साथ ही एक लंबी लड़ाई में विजय की शुरुआत का भी नाद है। आइए, इसी संकल्प के साथ, इसी संयम के साथ एक लंबी लड़ाई के लिए अपने आप को बंधनों (Social Distancing) में बांध लें। #JantaCurfew
— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2020
प्रधानमंत्री ने जब तीन दिन पहले देश को संबोधित करते हुए इस संबंध में अपील की थी कि तो उनका मजाक भी उड़ाया गया था और लोगों ने कहा कि क्या इससे कोरोना भाग जाएगा.
आज थाली बजाने के कार्यक्रम के बाद इसका सबसे पहले कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने स्वागत किया और ट्विटर पर लिखा कि कोरोना वायरस से लड़ रहे देश के हेल्थ कर्मियों का धन्यवाद करने के लिए देशवासियों को दिल से साधुवाद. उन्होंने इसके साथ भी सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ नयी मांग रखने का भी आह्वान किया.
2/n
आइए अब सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से माँग करें की –1. सब हेल्थ कर्मियों की सुरक्षा के लिए उन्हें पर्सनल प्रोटेक्शन ईक्विपमेंट्स – एन95 मास्क, ग्लव, फेस शील्ड, गॉगल्स, हैंड कवर्स, रबर बूट्स, डिस्पोज़ेबल गाउंस दें ताकि वो स्वयं वाइरस के संक्रमण से बच सकें।#COVIDー19 https://t.co/gTySBNC4A4
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 22, 2020
प्रधानमंत्री की अपील पर केंद्र सरकार के मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी ऐसा करते दिखे. हालांकि अबतक जो तसवीरें व वीडियो आयी हैं, वह अधिकतर सत्ताधारी दल भाजपा के ही हैं. लेकिन, जनता ने जो किया वह मोदी के अपनी बात को संचारित करने का कौशल है.
#WATCH Delhi: Union Minister Prakash Javadekar rings a bell to express gratitude to those providing essential services amid #CoronavirusPandemic. pic.twitter.com/PMGHotLT1u
— ANI (@ANI) March 22, 2020
नरेंद्र मोदी एक शानदार वक्ता हैं और उनकी अपिलिंग भी जोरदार है. उनकी अपील पर बिना चवन्नी खर्च किए अगर दूर-दराज के गांव के लोग जागरूक हो गए तो यह असाधारण बात नहीं है. सरकार को कोराना के लिए करोड़ों का विज्ञापन नहीं देना पड़ा. बस अपील से देश साथ खड़ा हो गया. यह भी एक अच्छी एक अहम बात है कि पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है, लेकिन शायद भारत इकलौता देश है, जहां की सवा अरब जनता ने एक साथ एक अपील पर एक समय में जागरूकता का शंखनाद कर दिया.


