महाराष्ट्र में बारिश और बाढ से कम से कम 136 की मौत, बढ सकते हैं आंकड़ें, जानें अपडेट

तलाई गांव से कल आयी थी 33 की मौत की खबर

मुंबई : महाराष्ट्र में तेज मानसूनी बारिश से शुक्रवार की शाम तक 136 लोगों की मौत हो गयी। महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वाड्टीवार ने शनिवार को कहा कि बारिश और बारिश जनित कारणों व दुर्घटनों की वजह से शुक्रवार शाम तक राज्य में 136 लोगों की मौत दर्ज की गयी है।


तेज बारिश, भू धंसान व बाढ के कारण कई लोग लापता भी हैं, जिनके बारे में अबतक पुख्ता सूचना नहीं मिल सकी है।

बाढ से अत्यधिक प्रभावित महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले के चिपलून के निचले इलाके में एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य का संचालन कर रही हैं और लोगों को निचले इलाकों से निकाल कर सुरक्षित जगहों पर ले जा रही हैं।


वहीं, कोल्हापुर में बारिश से डूबे इलाकों में एनडीआरएफ की टीमें भोजन का वितरण कर रही है।

कोंकण रेलवे ने शनिवार को कहा है कि तेज बारिश के कारण रोकी गयी रेल सेवाएं आज पुनर्बहाल कर दी गयी हैं।


एनडीआरएफ की टीमें एयरफोर्स के साथ विमान से महाराष्ट्र, गोआ, कर्नाटक के अत्यधिक जल प्लावित इलाकों में राहत कार्य चला रही है।

इससे पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि रायगढ के तलाई गांव में भूस्खलन के बाद 33 शवों को बरामद किया गया है और कई लोग मलबे के नीचे दबे हैं। यह बड़ी दुर्धटना है। उन्होंने कहा था कि 80 से 85 लोग लापता हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More