सुशांत केस में ड्रग एंगल पर कंगना राणावत व शिवसेना नेता संजय राउत में ठनी

 

मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले में अभिनेत्री कंगना राणावत लगातार मुखर हैं. वे इस मामले में लगातार बयान दे रही हैं और इस कारण चर्चा में आती रही हैं. उन्होंने इस केस में भाई भतीजावाद, नेपोटिज्म, ग्रुपिज्म से लेकर ड्रग एंगल तक बताया था. अब कंगना राणावत ने कहा है कि शिवसेना सांसद संजय राउत ने उन्हें मुंबई वापस नहीं आने की धमकी दी है।

कंगना का आरोप है कि शिवसेना नेता ने उन्हें खुली धमकी व चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है ऐसा क्यों महसूस हो रहा है मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर है.

उधर, भाजपा नेता राम कदम ने कंगना के बयान को आधार बनाते हुए शिवसेना पर हमला बोला है. उन्होंने शिवसेना के बयान को निंदनीय बताया है. उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र का महागठबंधन ने सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने से इनकार करते हुए मुंबई पुलिस पर स्वार्थी दबाव का सहारा लिया है. उनका उद्देश्य ड्रग माफियाओं को संरक्षण देना है और कंगना राणावत झांसी की रानी हैं वे इस तरह की धमकियों से प्रभावित नहीं होती हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More