जम्मू कश्मीर में दो आतंकी ढेर, एक गिरफ्तार, इस साल अबतक 25 आतंकी ढेर

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने आज बताया कि पिछली रात लश्कर ए तैयबा के दो आतंकवादियों नवीद अहमद भट उर्फ फुरकान और आकीब यासीन भट को मारा गिराया गया. वे दोनों कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे. बारामूला पुलिस ने इसके साथ ही हिजबुल के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है.


उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में इस साल अबतक 25 आतंवादी मारे गए हैं. उन्होंने बताया कि आतंकियों के खिलाफ 12 सफल आपरेशन चलाए गए. उन्होंने कहा कि कश्मीर में नौ आतंकियों व जम्मू क्षेत्र में तीन-चार आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है. दिलबाग सिंह के अनुसार, 40 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी आतंकी गतिविधियों को बढावा देने में भूमिका थी.

दिलबाग सिंह ने बताया कि बारामुला में हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक कमांडर को गिरफ्तार भी किया गया है. उसके पास एक पिस्टल और 30 राउंड गोलियां बरामद हुई हैं. हिजबुल मुजाहिददीन ने इस आतंकवादी को सलेक्टिव किलिंग का टास्क दिया था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More