जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारे गए लश्कर के 3 आतंकवादी, ऑपरेशन जारी

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। कश्मीर जोन के आइजी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर  और आतंकवादी फंसे हुए हैं और ऑपरेशन अभी भी जारी है।

मध्य रात्रि को ही ट्वीट कर कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि शोपियां के मनिहाल इलाके में आतंकवादियों से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ शुरू हुई है और सुरक्षा बल अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं व अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

मौके पर सोमवार की सुबह ही भी सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

यह अभी आरंभिक खबर है और इस संबंध में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More