अमित शाह ने अपने स्वास्थ्य को लेकर अफवाहों को किया खारिज, जानिए उन्होंने इसको लेकर आज क्या लिखा

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने आज एक बयान जारी कर अपने स्वास्थ्य को लेकर जारी अफवाहों को खारिज कर दिया. उन्होंने एक ट्विटर संदेश के माध्यम से कहा है कि वे स्वास्थ्य हैं और अपना काम कर रहे हैं. उन्होंने ट्विटर पर अपना एक बयान जारी किया है जिसमें स्वास्थ्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी अटकलों पर विस्तार से उन्होंने अपनी बात रखी है.
उन्होंने अपने बयान में लिखा है : पिछले कई दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्मय से मेरे स्वास्थ्य को लेकर मनगढंत अफवाह फैलायी है. यहां तक कि कई लोगों ने ट्वीट कर मेरी मौत के लिए दुआ मांगी.
उन्होंने लिखा है कि देश इस समय कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं और देश के गृहमंत्री के नाते देर रात तक अपने कार्याें में जुटे होने की वजह से मैंने इस सब पर ध्यान नहीं दिया. जब मेरे संज्ञान में यह आया तो मैंने सोचा कि सभी लोग अपनी काल्पनिक सोच का आनंद लेते रहें, इसलिए मैंने कोई स्पष्टता नहीं दी.
अमित शाह ने आगे लिखा, परंतु मेरी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने विगत दो दिनों से काफी चिंता व्यक्त की, उनकी चिंताओं को मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता. इसलिए मैं आज स्पष्ट करता हूं कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है.
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि इस तरह की अफवाह स्वास्घ्थ्य को और मजबूत करती हैं. इसलिए मैं ऐसे सभी लोगों से आशा करता हूं कि वो व्यर्थ की बात करना छोड़ मुझे मेरा काम करने देंगे और स्वयं भी अपना काम करेंगे.
मेरे सभी शुभचिंतकों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को मेरा हालचाल पूछने और चिंता व्यक्त करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं.
जिन लोगों ने अफवाहें फैलाई उन लोगों के प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना या द्वेष नहीं है.
अमित शाह का पूरा संदेश नीचे के ट्वीट लिंक में पढें :
मेरे स्वास्थ्य की चिंता करने वाले सभी लोगों को मेरा संदेश। pic.twitter.com/F72Xtoqmg9
— Amit Shah (@AmitShah) May 9, 2020
अमित शाह का बयान आने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बयान जारी किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य के बारे में अमानवीय टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है. किसी के स्वास्थ्य के बारे में इस तरह की भ्रामक बातें फैलाना, उन लोगों की मनोस्थिति को दर्शाता है. मैं इसकी कड़ी भत्र्सना करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करना हूं कि ऐसे लोगों को सदबृद्धि दें.
गृहमंत्री @AmitShah जी के स्वास्थ्य के बारे में अमानवीय टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है। किसी के स्वास्थ्य के बारे में इस तरह की भ्रामक बातें फैलाना, उन लोगों की मनोस्थिति को दर्शाता है। मैं इसकी कड़ी भर्त्सना करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि ऐसे लोगों को सदबुद्धि दे।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) May 9, 2020


