गुजरात पुलिस ने अमित शाह के स्वास्थ्य को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में चार को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद : गुजरात पुलिस ने गृहमंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम फिरोज खान, अब्दुल मजीद मेमन, सज्जाद अली और सिराज हुसैन है. ये चारों गुजरात के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं.

गुजरात पुलिस के विशेष आयुक्त अपराध अजय तोमर ने कहा कि अमित शाह के स्वास्थ्य के बारे में गलत खबरें फैलाने के मामले में स्थानीय क्राइम ब्रांच ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के नाम से एक फर्जी ट्विटर एकाउंट का स्क्रीनशाॅट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसमें इस बात जिक्र किया गया कि वे खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं. उन्होनंे कहा कि यह तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी.


उल्लेखनीय है कि अमित शाह ने आज एक बयान जारी कर कहा है कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और कोरोना महामारी को लेकर देर रात तक अपने काम में लग हुए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला कि उनके बारे में ऐसी बातें फैलायी गयी है तो मैं जानबूझ चुप होकर इसे देख रहा था, लेकिन पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों के द्वारा चिंता प्रकट किए जाने पर यह बता रहा हूं कि मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More