#SoniaGandhi सोनिया गांधी का बड़ा एलान, घर लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों का खर्च उठाएगी कांग्रेस

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा एलान किया है. उन्होंने कहा है कि घर लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों का खर्च उनकी पार्टी कांग्रेस उठाएगी. उन्होंने कहा है कि संबंधित राज्य की कांग्रेस इकाइयां इसका खर्च उठाएंगी. सोनिया गांधी के इस फैसले के बाद कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने एक ट्वीट कर कहा है कि पार्टी के कोषाध्यक्ष की हैसियत से वे सभी राज्य इकाइयों से आग्रह कर रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार वे सभी संभव संसाधान प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए जुटाएं ताकि उनका टिकट खरीद कर उन्हें घर वापस लाया जा सके. उन्होंने इसे पिपुल मूवमेंट बनाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि कृपया आवश्यक मदद के लिए पार्टी की केंद्रीय इकाई से संपर्क करें.
कांग्रेस अध्यक्षा, श्रीमती सोनिया गांधी का बयान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी व इस बारे जरूरी कदम उठाएगी। pic.twitter.com/DWo3VZtns0
— Congress (@INCIndia) May 4, 2020
मालूम हो कि लाॅकडाउन के कारण डेढ महीने से देश के अलग-अलग हिस्सों में लाखों प्रवासी श्रमिक फंसे हैं. ये श्रमिक मुख्य रूप से पूर्वी व उत्तरी राज्यों के हैं जो औद्योगिक राज्यों व महानगरों में काम करते थे, लेकिन कारखाने बंद होने के कारण उनका रोजगार छिन गया है. 30 अप्रैल को केंद्र सरकार ने इन्हें घर पहुंचाने की अनुमति दी जिसके बाद विशेष ट्रेन व बसों से संबंधित श्रमिक को उनके गृह राज्य में पहंुचाया जा रहा है.
As directed by Congress President,in my capacity as Treasuer(AICC) I request Pradesh Congress Committees to mobilise all possible local resources to help migrants purchase tickets to get back home
Let us make this into a ppl’s movement,pls contact AICC if you require assistance
— Ahmed Patel (@ahmedpatel) May 4, 2020
दरअसल, दो दिन से मीडिया में यह खबर चल रही थी कि श्रमिकों को बेरोजगारी के हालत में टिकट खरीदना पड़ रहा है. इससे उनकी परेशानी और बढ गयी है. ऐसे में कांग्रेस ने इस फैसले के लिए जरिए सत्ताधारी भाजपा पर बढत लेने का प्रयास किया है.


