श्रीनगर: सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़, दो आतंकी मारे गए, एक जवान शहीद

श्रीनगर : बुधवार को श्रीनगर के शालतेंग इलाके में आतंकवादियों और सीआरपीएफ के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की ओर फायरिंग शुरू की गयी, जिसमें सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हुआ। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकी मारे गए।


