सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में यशराज फिल्म की कास्टिंग डायरेक्टर से पूछताछ

मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले में यशराज फिल्म की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से पूछताछ की जा रही है. शानू शर्मा पुलिस पूछताछ के लिए आज बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची हैं. उनसे पहले अभिनेत्री व सुशांत की मित्र अभिनेत्री रिया सेन से पूछताछ की गयी है.
मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पूछताछ के लिए यशराज फिल्म की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं। pic.twitter.com/bOzKLLIptY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2020
14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली थी और ऐसे आरोप हैं कि नेपोटिज्म व ग्रुपिंग की वजह से वे मानसिक तनाव में थे. उन्हें मिली कई फिल्में उनसे वापस ले ली गयी थीं. ऐसे में पुलिस उस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.
सुशांत के निधन से उनके पिता केके सिंह काफी मर्माहत है. पटना में अपने आवास पर परिवार ने सुशांत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इसमें पिता केके सिंह व परिवार के अन्य लोग शामिल हुए.
केके सिंह ने इससे पहले कहा था कि उन्होंने अपने बेटे को शादी करने के लिए कहा था तो सुशांत का कहना था कि अभी एक फिल्म रिलीज होने वाली है, फिर फरवरी मार्च में देखते हैं. उन्होंने कहा था कि कोरोना के समय शादी नहीं करूंगा. केके सिंह के अनुसार, उन्होंने बेटे को अपनी पसंद की लड़की से शादी करने को कहा था.


